NEET परीक्षा से जुड़ा मामला बेहद गम्भीर, विधायक बेदी राम का नाम जुड़ना शर्मनाकः संजय निषाद

Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Jun, 2024 01:59 PM

it is shameful to link mla bedi ram s name with neet case sanjay nishad

नीट और यूजी परीक्षा लीक में कथित अनियमितताओं के चलते देश में विवाद खड़ा हो चुका है। लाखों बच्चें सरकार से न्याय की आस लगाए बैठे हैं।

लखनऊ:  नीट और यूजी परीक्षा लीक में कथित अनियमितताओं के चलते देश में विवाद खड़ा हो चुका है। लाखों बच्चें सरकार से न्याय की आस लगाए बैठे हैं। इस बीच सुभासपा विधायक बेदी राम का नाम सामने पर मामला और गंभीर हो गया है। एनडीए के सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने अपने मित्र सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को सलाह दी है। 

बेदी राम का नाम जुड़ना बेहद शर्मनाक 
डा. संजय निषाद ने कहा कि वास्तव में नीट परीक्षा से जुड़ा मामला बेहद गम्भीर है। ऐसे में विधायक बेदी राम का उनसे नाम जुड़ना बेहद शर्मनाक है। डा. संजय निषाद ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को नीट परीक्षा से जुड़े मामले को गम्भीरता से लेना चाहिए। नीट परीक्षा में बहुत सारे नौजवानों का भविष्य जुड़ा हुआ है। कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। अब ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के विधायक बेदी राम का नाम सामने आ गया है। ऐसे में ओमप्रकाश को अपने पार्टी के विधायक को लेकर उचित निर्णय करना चाहिए।

विधायक बेदी राम को फंसता देख योगी और गृहमंत्री अमित शाह से मिले राजभर
बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को तमाम मामलों में उनके मित्र डा. संजय निषाद सलाह देते रहते हैं। नीट परीक्षा पर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चल रहे बवाल में विधायक बेदी राम का वीडियो सामने आना अहम कड़ी माना जा रहा है। विधायक बेदी राम को फंसता देखकर ओमप्रकाश राजभर उनकी पैरवी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह तक से मिले हैं।

राजभर की पार्टी के विधायक पर लगे पेपर लीक के आरोप, कांग्रेस ने मोदी सरकार  को घेरा | Neet Paper Leak Case SBSP OP rajbhar MLA Bedi Ram video viral  congress attack |

क्या कहा था बेदीराम ने? 
पेपर लीक मामले के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे हैं किसी विभाग में नौकरी चाहिए तो...  जब एडमिट कार्ड आए तो बेदी रामजी को काल कर लेना ये, जुगाड लग जाएगा। उन्होंने कहा कि देखने में ऐसे लग रहे हैं इनके कई लाख चेला नौकरी कर रहे हैं।  इन्होंने सब को नौकरी दिए हैं। तो आप बाताएं आप के बेटे- बेटी को नौकरी चाहिए तो एडमिट कार्ड आने के बाद इने कॉल कर लेना जुगाड़ तो बना ही देंगे, तो आप लोग बच्चे को मेहनत से पढ़ाई करें ताकि नौकरी लगवा सेके। अब हम नौकरी दिलवाने वाले को पकड़ लिए हैं।

पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता के बयान से आफत में बेदीराम 
पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम पर पेपर लीक का आरोप लगाया है। बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मैं असिस्टेंट हूं, असली पेपर लीक माफिया सुभासपा के विधायक बेदी राम हैं!

नीट मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
लोकसभा में शुक्रवार को नीट-यूजी को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले इसी मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन। की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई थी। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से शांत रहने और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य एसके नुरुल इस्लाम के लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने की कार्यवाही पूरी करने देने को कहा। इस्लाम के शपथ लेने के बाद विपक्षी सदस्य पुनः शोर करने लगे। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सदस्य सदन के बीच आकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों का कहना था कि नीट पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए। वे शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे थे। संसदीय कार्य मंत्री किरण रीजीजू ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। सदस्यों को अपनी बात कहने का पर्याप्त समय दिया जाएगा। सरकार हर बात का जयाव देगी। इसके बाद भी विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे तो बिरला ने सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित कर दी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!