सीतापुर: दारोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

Edited By Harman Kaur,Updated: 12 Apr, 2024 04:47 PM

inspector shot himself from service revolver

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मछरेहटा में तैनात एक दरोगा ने शुक्रवार को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली.....

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मछरेहटा में तैनात एक दरोगा ने शुक्रवार को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
PunjabKesari
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिन में लगभग दस बजे दरोगा मनोज कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस कर्मियों ने थाना परिषद के पीछे देखा कि दरोगा घायल पड़े हैं, उन्हें तत्काल मछरेहटा अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर व्यवस्था को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि दरोगा मनोज कुमार (55) हल्का नंबर चार में तैनात थे। आज सुबह लगभग 10:00 बजे उन्होंने थाना परिषद के पीछे अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली। गंभीर व्यवस्था में पुलिस कर्मियों ने उन्हें मछरेहटा अस्पताल भेजा गया, जहां पर उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेज दिया गया। जिला चिकित्सालय में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जलाल कल्याणपुर जिला फतेहपुर के निवासी थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में जांच के लिए निर्देश दिया गया है। पुलिस मामले की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें.....
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का दावा, प्रचंड बहुमत के साथ फिर खिलेगा कमल

 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। उन्होंने ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा दावा किया। पाठक ने बातचीत करते हुए कहा की मुजफ्फरनगर में हुए दंगे को अभी लोग भूले नहीं हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान एक-तरफा चुनाव जीत रहे हैं यहां पर चुनावी लड़ाई में विपक्ष है ही नहीं क्योंकि विपक्ष के कार्यों को जनता अभी भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है तब-तब प्रदेश के लॉयन ऑर्डर को इन लोगों ने डिस्टर्ब किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!