बुलंदशहर: 20 परिवारों के 100 से अधिक लोगों ने फिर से हिंदू धर्म अपनाया, बोले- सनातन धर्म को अपनाकर हम खुश

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Dec, 2022 06:22 PM

in bulandshahr more than 100 people from 20 families adopted hinduism again

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में 20 परिवारों के 100 से अधिक लोगों ने अलग-अलग धर्म छोड़कर फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया, ‘‘20 परिवारों के 100 से 125...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में 20 परिवारों के 100 से अधिक लोगों ने अलग-अलग धर्म छोड़कर फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया, ‘‘20 परिवारों के 100 से 125 लोगों ने धर्म वापसी की है। यह पहले अलग-अलग धर्मों में थे, लेकिन अब सभी सनातन धर्म को अपनाकर बहुत खुशी से आए हैं।''

 सामाजिक संस्था राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया, ‘‘बुलंदशहर जिले के खुर्जा में विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग के तत्वावधान में सनातन धर्म में घर वापसी का कार्यक्रम विधिवत भव्यता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें जिन लोगों ने विभिन्न परिस्थिति या लोभवश कुछ वर्ष पहले सनातन धर्म को त्याग कर किसी और पूजा पद्धति में सम्मिलित हो गए थे, आज वह पुनः अपने घर में, अपने सनातन हिंदू समाज में वापस लौट कर आए हैं।'

उन्होंने बताया, ‘‘खुशी खुशी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके स्वागत का अनुष्ठान किया गया, जिसमें सभी लोगों ने हर्षपूर्वक उपस्थिति जताई है। सभी लोगों ने उस भूल को सुधार करते हुए अपने भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और सनातन देवी देवताओं को पूजने का संकल्प लिया है और भारत माता की सेवा रक्षा करने की प्रतिज्ञा की है।'' सिंह ने बताया 20 परिवारों का घर वापसी का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ है और पूरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार सभी के शपथ पत्र और सहमति पत्र तैयार करके विधिवत औपचारिक प्रक्रिया संपन्न कराकर यह वैदिक अनुष्ठान कराया गया।

 ये भी पढ़ें BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर दी क्रिसमस की बधाई, साथ ही धर्म परिवर्तन पर भी दे दिया यह संदेश
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने रविवार को क्रिसमस पर सभी देशवासियों को बधाई दी। मायावती ने पहला ट्वीट कर लिखा है कि क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों व खासकर ईसाई मजहब के मानने वाले समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। अपने सेक्युलर संविधान के तहत देश में अन्य सभी धर्म के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शान्ति तथा खुश व खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करें, यही कामना।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!