Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Jul, 2024 08:04 PM

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में होटल की आड़ में देह व्यापार करने के मामले में छापेमारी करते हुए कई जोड़ों सहित होटल संचालक को हिरासत में लिया है। होटल की आड़ में गोरखधंधा का खेल चल रहा था। पुलिस ने गोरखधंधे की सूचना पर...
Amroha News: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में होटल की आड़ में देह व्यापार करने के मामले में छापेमारी करते हुए कई जोड़ों सहित होटल संचालक को हिरासत में लिया है। होटल की आड़ में गोरखधंधा का खेल चल रहा था। पुलिस ने गोरखधंधे की सूचना पर एसडीएम, सीओ व तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने बड़ी छापेमारी की। इस दौरान टीम को 8 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, इसके साथ ही प्रशासन में ओयो होटल को सील कर दिया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

उधर, प्रशासन ने आरोपी होटल संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। अचानक हुई इस छापेमारी से होटल की आड़ में गलत काम करने वाले होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में देह व्यापार का गोरखधंधा ज़ोर-शोर से चल रहा है जिसमे बिना सराय एक्ट के रजिस्ट्रेशन के तहत ओयो की फ्रेंचाइजी लेकर धंधा चलाया जा रहा है।

बता दें कि सेक्स वर्कर नव युवकों को अपने जाल में फंसा कर होटल संचालकों से साठगाठ करके मोटी रकम वसूलते है जिसमे आए दिन दुष्कर्म के मामले में ऐसे ही होटलों के नाम सामने आते है। जिसमे दुष्कर्म की वारदात का स्थान बताया जाता है और होटल संचालक बिना आईडी के जायदा पैसा लेकर रूम प्रोवाइड कराते हैं। पुलिस की कार्यवाही से होटल संचालकों में हड़कंप मचा है।