Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Sep, 2023 01:27 PM

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जहां पुलिस ने भगवान श्री कृष्ण की एक विशेष धातु की मूर्ति को बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मूर्ति को...
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जहां पुलिस ने भगवान श्री कृष्ण की एक विशेष धातु की मूर्ति को बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मूर्ति को बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गाजियाबाद में मूर्ति को बेचने जा रहे थे।
भगवान श्री कृष्ण की 1 करोड़ की मूर्ति बरामद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को देवरिया जनपद के सलेमपुर नदावर पुल के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को संदिग्ध रूप से एक इनोवा कार आजमगढ़ की तरफ से आती दिखाई दी। जब पुलिस ने गाड़ी रोककर उसकी तलाशी ली तो उन्हें गाड़ी से भगवान कृष्ण की एक विशेष धातु की मूर्ति बरामद हुई। इसी दौरान पुलिस ने कार सवार 5 तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मूर्ति के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार
वहीं इस मामले में एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रमाकांत कुशवाहा ने पूछताछ में खुलासा किया कि बिहार से किसी ने कुछ महीने पहले इस मूर्ति को चोरी किया था। जिसके बाद उसने मूर्ति को आरोपी को सौंप दिया था। बाद में आरोपी की बात गाजियाबाद के एक शख्स से हुई। उसने मूर्ति के बदले एक करोड़ रुपए दिलाने की बात कही थी। शख्स की बात सुनने के बाद सभी आरोपी मूर्ति को बेचने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।