'मैं जा रही हूं, आप लोग खुश रहना...अब कभी परेशान नहीं करूंगी', महिला टीचर ने लाइव VIDEO बनाकर किया सुसाइड

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Mar, 2023 01:46 PM

i am leaving you guys be happy  i will never disturb you

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा कस्बे में एक शिक्षिका ने अपनी मौत का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला नेे लाइव वीडियो रिकॉर्ड करते हुए जहर खा लिया। जिसके चलते कुछ ह...

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा कस्बे में एक शिक्षिका ने अपनी मौत का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला नेे लाइव वीडियो रिकॉर्ड करते हुए जहर खा लिया। जिसके चलते कुछ ही देर उसकी मौत हो गई। वीडियो में महिला ने पति और ससुराल वालों का जिक्र किया, वह कह रही है बाय में जा रही हूं। आप लोग खुश रहना, बहुत परेशान किया है न आप लोगों को अब कभी परेशान नहीं करूंगी। इस पर पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए पति, सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
PunjabKesari
जानिए क्या है मामला? 
पूरा मामला कोतवाली गंज डुडवारा क्षेत्र का शुक्रवार का है। यहां के निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी रंजना, स्वतंत्रता सेनानी श्याम बाबू वैदिक कन्या इंटर कालेज में पढ़ाती थीं। शुक्रवार की दोपहर वह घर पर बेसुध स्थिति में मिली। परिजनों ने देखा तो उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। खबर पाकर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ आरके तिवारी, कोतवाल हरिभान सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर फ्रिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।
PunjabKesari
हम लोगों को लगातार गुमराह करते रहे बेटी के ससुराली...
मृतक रंजना के पिता ने कहा कि ससुराल वाले हम लोगों को लगातार गुमराह करते रहे। कहा कि बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा। हमें कभी आगरा तो कभी बरेली ले जाने के बारे में बताते रहे। ये लगातार झूठ बोलते रहे। ये लोग बेटी को कहीं नहीं ले गए थे। हमें केवल इधर-उधर घुमाते रहे। जब हम परेशान होकर बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसकी लाश आंगन में रखी हुई थी। घर से सभी लोग फरार थे। रंजना की 5 साल की बेटी आदी पड़ोसी के घर पर थी। हम लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच के लिए बेटी का मोबाइल को अपने कब्जे में लिया।"
PunjabKesari
बेटी से पैसे छीने लेते थे ससुराली...
पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले हम लोगों की बात बेटी से हुई थी। तब उसने फोन पर बताया था। ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं। हम लोग उसको जिस दिन लेने जाने वाले थे उसी दिन उसकी मौत हो गई। इन लोगों ने बेटी को इतना परेशान किया कि वो जान देने के लिए मजबूर हो गई। पिता ने बताया कि मेरी बेटी कमाती थी, तब भी ये लोग उसे पैसों के लिए तरसाते थे। उसके सारे पैसे छीन लेते थे। उसकी बेटी को भी उससे दूर रखने की कोशिश करते थे। मैं इन लोगों को पैसे भी भेजता रहता था। उसके बाद भी ये लोग बेटी को परेशान करते थे। मेरी बेटी को सभी लोग मिलकर मारते थे। पड़ोस में रहने वाली लड़के की मौसी भी मेरी बेटी को प्रताड़ित करती थी। मेरी बेटी को ये लोग भूखा रखते थे। वो बहुत ज्यादा टूट गई थी।

क्या कहती है पुलिस? 
इस मामले में गंज डुंडवारा कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मामले में मृतका के पिता धर्मेन्द्र सिंह की तहरीर पर मृतका के पति महेन्द्र सिंह, ससुर नेकसे लाल, सास मंजू लता, ननद और मौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पति, ससुर और सास को उनके एक रिश्तेदार के गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बाकी की तलाश जारी है। सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला ने अपने मोबाइल में जहर खाने का वीडियो रिकॉर्ड किया था। बता दें कि रंजना की उम्र 33 साल थी। रंजना मैनपुरी की रहने वाली थी। उसकी शादी साल 2016 में कासगंज के महेन्द्र पाल से हुई थी। रंजना की एक 5 साल की बेटी भी है। जिसका नाम आदी है। वीडियो में रंजना उसका ख्याल रखने की बात कह रही है। रंजना का पति प्राइवेट नौकरी करता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!