Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Aug, 2026 07:27 AM

'मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी'... यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर में इस कहावत का ऐसा नया रूप सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। महमूदाबाद में अब मामला कुछ ऐसा बन गया है कि पति-पत्नी और प्रेमी...
Sitapur News: 'मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी'... यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर में इस कहावत का ऐसा नया रूप सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। महमूदाबाद में अब मामला कुछ ऐसा बन गया है कि पति-पत्नी और प्रेमी तैयार, तो विरोध की कोई जरूरत नहीं। महमूदाबाद कोतवाली में जब यह अनोखा त्रिकोण पहुंचा, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी और फरियादी भी अपनी हंसी और हैरानी नहीं रोक पाए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुभम वर्मा अपनी पत्नी अंजू और अपने दोस्त नितिन के साथ एक ही छत के नीचे रहने की जिद पर अड़ा हुआ है। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती पत्नी अंजू और प्रेमी नितिन भी इसी बात पर राजी हैं। अंजू का कहना है कि वह पति शुभम और प्रेमी नितिन दोनों के साथ ही रहेगी। वहीं शुभम भी साफ कह चुका है कि वह अपनी पत्नी और नितिन का साथ नहीं छोड़ेगा, चाहे इसके लिए उसे अपना घर ही क्यों न छोड़ना पड़े। इस दंपती के 2 छोटे बच्चे हैं। तीनों का फैसला है कि बच्चे भी उन्हीं के साथ रहेंगे। नितिन पहले शुभम के घर आता-जाता था। शुभम उसे अपने भाई जैसा मानता था, साथ बैठकर खाना-पीना होता था। इसी बीच अंजू और नितिन के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार तीनों ने तय किया कि अलग होने के बजाय वे एक साथ रहेंगे।
महिला के मुताबिक, शुरुआत में परिजन इस अजीबोगरीब रिश्ते पर चुप थे, लेकिन अब उन्होंने इसका तीखा विरोध शुरू कर दिया है। परिजनों ने तीनों को घर में रखने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद बात बहस से बढ़कर महमूदाबाद कोतवाली तक पहुंच गई।
बता दें कि कोतवाली पहुंचे इस अनोखे मामले को देखकर कोतवाल भानू प्रताप सिंह ने तीनों पक्षों को बैठाकर काफी समझाने की कोशिश की। घंटों चली पंचायत और नोकझोंक के बाद भी कोई बीच का रास्ता नहीं निकल सका। फिलहाल पुलिस को एक लिखित प्रार्थना पत्र मिला है, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पति-पत्नी और प्रेमी के इस अनोखे अग्रीमेंट की खबर अब पूरे इलाके में आग की तरह फैल चुकी है और हर चौराहे पर बस इसी बात की चर्चा है।