Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Aug, 2022 04:04 PM
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मंच गया। वहीं इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि यह मामला जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र का है। यहां के एक निवासी युवक ने 2 दिन पूर्व घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसका मृतक ने अपने फोन पर वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। जो पुलिस को जांच के दौरान मिला है। बताया जा रहा है मृतक युवक का अपनी पत्नी के साथ हर रोज झगड़ा होता रहता था। जिसकी वजह से उसके ससुराल वाले आए दिन उसे धमकाते थे। इससे आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
एसीपी निशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस मामले की खबर 112 डाल से मिली। इस मामले में जांच के दौरान मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। जिसके साथ ही उसके फोन से एक वीडियो भी मिला है। वही शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।