घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, चौंका देगी हत्या की वजह

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Apr, 2026 02:03 PM

husband murders wife by hacking her with an axe

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला पर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि क्षेत्र के...

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला पर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम आतेपई निवासी नेपाल सिंह का आज दोपहर करीब तीन बजे अपनी पत्नी शीलावती (50) से कुछ घरेलू विवाद हो गया था। इसी दौरान किसी बात पर उत्तेजित होकर उसने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राठौर ने बताया कि मृतका के पुत्र सौरभ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नेपाल सिंह की तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार नशे की आदत को लेकर नेपाल सिंह का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : बेहद मशहूर टीवी एक्ट्रेस का निधन, स्टेज 4 कैंसर से हारीं जिंदगी की जंग, इंडस्ट्री में शोक 

UP Desk : हॉलीवुड की जानी-मानी टीवी अभिनेत्री डोलोरेस “डी” फ्रीमैन का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को स्टेज-4 फेफड़ों के कैंसर से लंबी और साहसी लड़ाई के बाद अंतिम सांस ली। परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक बयान में फ्रीमैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बयान में कहा गया कि उन्होंने बीमारी का डटकर सामना किया और अंतिम समय तक मजबूत बनी रहीं .... पढ़ें पूरी खबर ... 

और ये भी पढ़े

     

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!