हैवानियत: नौ साल की बच्ची से 40 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Apr, 2022 11:37 AM

humiliation 40 year old man raped a nine year old girl

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लाम नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली नौ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लाम नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली नौ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्ची शनिवार दोपहर अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला रामभरोसे नामक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और परिजनों को इसके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे महिला अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!