कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का विवादित बयान कहा- गाजी सालार के मजार पर न जाए हिंदु समाज

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 04 Dec, 2022 06:04 PM

hindu society should not go to ghazi salar s tomb

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व पिछड़े वर्ग का बड़ा चेहरा बन चुके कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को  जिले के अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव राजभर की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे।

अम्बेडकरनगर (कार्तिक द्विवेदी) : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व पिछड़े वर्ग का बड़ा चेहरा बन चुके कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को  जिले के अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव राजभर की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर एक वर्ग विशेष को खुश करने का आरोप लगाते हुए  हिन्दू समाज को मजार पर न जाने की नसीहत दी। 

देश पर आक्रमण करने वाले को भगवान बना दिया
रविवार को अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव राजभर की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने महाराजा सुहेलदेव को याद करते हुए उन्हें महान बताया। लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने महाराजा सुहेलदेव ने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दल एक वर्ग को खुश करने के लिए महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विकास की एक ईंट तक नहीं रखना चाहते थे। देश पर आक्रमण करने वाले को कुछ लोगों ने भगवान बना दिया। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो इस महापुरुषों को याद करती है। उनके नाम पर बहुत से कार्य भी कर रही है। 

सालार गाजी के मजार पर न जाए हिंदु
महाराजा सुहेलदेव और सैयद सालार मसूद गाजी के बीच युद्ध हुआ। बहराइच में गाजी की मजार पर जाने वाले हिन्दू समाज को आगाह करते हुए उनकी मजार पर न जाने की नसीहत देते हुए गाजी को आक्रांता बताया। इसके साथ हि प्रदेश में कल होने वाले उप चुनाव पर अनिल राजभर ने कहा कि सपा की हालत आजमगढ़ से भी ज्यादा खराब होने वाली है। मैनपुरी, रामपुर और खतौली का चुनाव परिवारवाद की राजनीति को धूल में मिलाने का काम करेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!