Edited By Ramkesh,Updated: 21 Jan, 2023 02:46 PM

RLD President Jayant Chaudhary
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ( RLD President Jayant Chaudhary ) ने सीएम योगी को पत्र लिखकर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है। जयंत ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गन्ना पेराई का आधा पेराई सत्र बीत...
लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ( RLD President Jayant Chaudhary ) ने सीएम योगी को पत्र लिखकर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है। जयंत ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गन्ना पेराई का आधा पेराई सत्र बीत चुका है। उसके बावजूद भी सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। ऐसे में किसान बिना निर्धारित मूल्य के गन्ना बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सत्र 2022-23 का गन्ना मूल्य घोषित करें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश सरकार ने गन्ना पेराई सत्र के लिए 26 दिसंबर 2021 को गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया था। अदालत के आदेश के बाद गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में करने और विलंब होने पर ब्याज के साथ भुगतान करने की घोषणा की थी लेकिन, किसान के इस मूल अधिकार के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता कमजोर प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द गन्ना मूल्य को घोषित करे। नहीं तो हमारी पार्टी किसानों के समर्थन में आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

ये भी पढ़ें:- शिवपाल सिंह यादव का दावा- 2024 में BJP को हराओगे तो 2027 में ये प्रदेश से भाग जाएंगे
लखनऊ : जब से शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का विलय समाजवादी पार्टी में कर घर वापसी किया है तब से वो लगातार केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबीज भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। अभी दो दिन पहले उन्होंने सरकार पर मुफ्त राशन देकर जनता को भिखारी बनाने का आरोप लगाया तो आज राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित एक कार्यक्रम में BJP पर जमकर निशाना साधने के साथ 2024 के चुनाव में जड़ से उखाड़ के फेंकने का दावा किया।