Gonda News: बाढ़ राहत केंद्र का CM योगी ने किया दौरा, छोटे बच्चों को देख लुटाया प्यार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Sep, 2021 05:41 PM

gonda news cm yogi visited the flood relief center

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ताबड़तोड़ बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। जिसके चलते योगी ने गोंडा बाढ़ राहत केंद्र का समीक्षा दौरा किया। बाढ़ राहत केंद्र में एक बाढ़ पीड़ित महिला के साथ आए छोटे बच्चे को देखकर...

गोंडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ताबड़तोड़ बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। जिसके चलते योगी ने गोंडा बाढ़ राहत केंद्र का समीक्षा दौरा किया। बाढ़ राहत केंद्र में एक बाढ़ पीड़ित महिला के साथ आए छोटे बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री ने बच्चे को दुलारा मुख्यमंत्री का बच्चों से दुलार का रूप देखकर बाढ़ राहत कैंप के पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। 
PunjabKesari
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा के लिए ताबड़तोड़ दौरे पर हैं, सबसे पहले उन्होंने बहराइच में हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री बांटी, इसके बाद मुख्यमंत्री गोंडा के दौरे पर रवाना हो गए। गोंडा जिले के बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा के सरयू तटवर्ती तरबगंज के बरौली बाढ़ राहत केंद्र पहुंचे।
PunjabKesari
बाढ़ राहत केंद्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से उनकी स्थिति जानते हुए, राहत सामग्री वितरण का भी आंकलन किया। इसी कैम्प में एक बाढ़ प्रभावित महिला के हाथों में उसके छोटे बच्चे को देखते ही मुख्यमंत्री खुद को रोक न सके, और बच्चे को प्यार से पुचकारते हुए कहा क्या नाम है? बच्चे को दोनों हाथों से सम्भालते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चे को कहा पहलवान बच्चा है, मुख्यमंत्री का ये रूप देखकर बाढ़ पीड़ित महिला के चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान थी, मुख्यमंत्री बच्चे को महिला को सौंपते हुए आगे बढ़ गए।
PunjabKesari
अक्सर मुख्यमंत्री का बच्चों से प्यार दुलार सार्वजनिक होता रहता है, इससे पता चलता है कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री जितना शासन सत्ता चलाने में सख्त हैं। वास्तव में उनके अंदर बच्चों के प्रति एक असीम स्नेह करने वाला व्यक्तित्व भी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!