घर से पैन कार्ड बनवाने के लिए निकले युवक का मिला शव, मचा हड़कंप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 06:46 PM

found a man to get a pan card from home found dead cremated

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की हत्या के बाद उसकी लाश को जला दिया गया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है...

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की हत्या के बाद उसकी लाश को जला दिया गया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानिए पूरा मामला 
सूत्रों के मुताबिक ऊंचाहार के मोबाई गांव के एक 22 वर्षीय युवक शुभम की गला घोटकर बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई। वहीं हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जला दिया। वहीं आस-पास के लोगों ने सुनसान जगह से धुंआ निकलता देखा तो वहां शव जल रहा था। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पैन कार्ड बनवाने के लिए घर ये निकला था युवक
वहीं मृतक की मां ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। घर में वह अपने 3 बच्चे शुभम ,बेटी इंदु 20 वर्ष और सबसे छोटे बेटे अभिषेक 14 वर्ष के साथ रहती है। बुधवार की शाम करीब 4 बजे शुभम पैन कार्ड बनवाने के लिए ऊंचाहार बाइक से गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की खबर मिली युवक की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या कहती है पुलिस
इस मामले में सीओ नीरज सिंह का कहना है कि छात्र शुभम की हत्या की गई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। मर्डर की कोई वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द हत्यारों को पकड़कर मर्डर का खुलासा किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!