कौशांबी थाने के टॉयलेट में करंट, दरवाजे से चिपककर हेड कॉन्स्टेबल की मौत, बाथरूम में मिला शव

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Jun, 2026 04:25 PM

head constable dies of electrocution

कौशांबी जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना थाने के आवासीय परिसर में हुई, जहां हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाह (40) रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,...

कौशांबी : जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना थाने के आवासीय परिसर में हुई, जहां हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाह (40) रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाथरूम के दरवाजे में करंट प्रवाहित होने के कारण यह हादसा हुआ। सुबह उनका शव बाथरूम के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला, क्योंकि वह अंदर से बंद था। 

निरंजन कुशवाह 2011 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे। चार माह पहले उनका तबादला प्रतापगढ़ से कौशांबी किया गया था। परिजनों ने सुबह उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिराथू) सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ में ऑटो सवार छात्राओं को सुनसान इलाके में ले गया ड्राइवर, फिर की छेड़छाड़... विरोध पर मारा-पीटा, पुलिस ने एनकाउंटर कर दबोचा  

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार की देर रात पारा थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जनकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की यह गिरफ्तारी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद की गई। सोमवार देर रात पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि सोमवार सुबह आरोपी ऑटो चालक ने चारबाग बस अड्डे के पास से दो युवतियों को आलमबाग जाने के लिये अपने ऑटो-रिक्शा में बिठाया .... पढ़ें पूरी खबर ...

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!