नकली सोने का लालच देकर 10 लाख ठगे, फिर भाग निकला... झांसी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jun, 2026 03:30 PM

accused of defrauding a trader using fake gold arrested after an encounter

सस्ते दाम पर सोना बेचने का वादा करके और धातु का नकली टुकड़ा सौंपकर इंदौर के एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये ठगने वाले एक व्यक्ति को यहां बरुआसागर इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी...

झांसी : सस्ते दाम पर सोना बेचने का वादा करके और धातु का नकली टुकड़ा सौंपकर इंदौर के एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये ठगने वाले एक व्यक्ति को यहां बरुआसागर इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि व्यापारी दीपक दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक पूर्व कर्मचारी ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के दीपचंद कुशवाह से मिलवाया था। 

शिकायत के मुताबिक, कुशवाह ने कथित तौर पर दावा किया कि उन्हें अपने घर पर बड़ी मात्रा में पुराना सोना मिला है और वह इसे कम कीमत पर बेचना चाहते हैं। पुलिस ने कहा कि दो जून को आरोपी कुशवाह ने दुबे और उनके एक साथी को बरुआसागर के एक मंदिर में बुलाया और धातु का एक छोटा सा टुकड़ा थमाकर उसे सोना बताया और 10 लाख रुपये ले लिए। बाद में वह गायब हो गया। 

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, और बुधवार देर रात धमना रोड पर मुठभेड़ के बाद कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कथित तौर पर ठगी गई रकम के 6.27 लाख रुपये बरामद किए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!