पूर्व विधायक महेश वाल्मीकि को आम आदमी पार्टी फिर बनाया अध्यक्ष, SC/ ST प्रकोष्ठ की दी जिम्मेदारी

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Aug, 2022 07:01 PM

former mla mahesh valmiki made aam aadmi party president again

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए कार्य कर रहे है। इसी क्रम में उन्होंने ने बसपा के पूर्व विधायक महेश वाल्मीकि को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के एस.सी. एस.टी....

लखनऊ: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए कार्य कर रहे है। इसी क्रम में उन्होंने ने बसपा के पूर्व विधायक महेश वाल्मीकि को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के एस.सी. एस.टी. प्रकोष्ठ का पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से कासगंज से संजय राजपूत, मुरादाबाद से डॉक्टर नसरुद्दीन मलिक, रायबरेली से दुर्गा प्रसाद को ज़िला अध्यक्ष घोषित किया गया है।  

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर प्रदेश में संठन के विस्तार को लेकर संजय सिंह ने यूथ विंग का गठन किया है। यूथ विंग की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए बस्ती ज़िला से कुंवर पुष्कर आदित्य सिंह, आजमगढ़ से सुनील यादव और आगरा से अरुणकांत कठेरिया को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि नामों की घोषणा प्रक्रिया के बाद सभी नए सदस्यों ने लगन और निष्ठा के साथ पार्टी में अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रण लिया।  संजय सिंह और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!