Edited By Pooja Gill,Updated: 20 May, 2025 10:11 AM

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवती के साथ पांच युवकों ने चार महीने तक दरिंदगी की। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो...
UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवती के साथ पांच युवकों ने चार महीने तक दरिंदगी की। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर चार महीनों तक उसके जिस्म को नोचते रहे। ब्लैकमेल करने की वजह से वो दरिंदों का विरोध भी नहीं कर पाई। उसने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई है।
जानिए पूरी वारदात
बता दें कि यह पूरा मामला मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में युवती के साथ 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। युवती के चाचा ने 5 नामजद के खिलाफ इलाका पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी करीब चार माह पूर्व शाम लगभग 5 बजे अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पर गयी थी। खेत पर पिता नहीं मिले तो वह उन्हें खोजने लगी। तभी वहां पर एक युवक आया और उसने बताया कि उसके पिता उसके खेत पर बनी कोठरी पर बैठे हैं। भतीजी नामजद के खेत पर बनी कोठरी पर चली गई। वहां पहले से मौजूद 4 और युवक नशा करते मिले। भतीजी जैसे ही कोठरी में घुसी पांचों युवकों ने दरवाजा बंद कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने चार महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने वायरल कर दी वीडियो
इसके बाद दरिंदों ने 13 मई को उसे खेत पर बुलाया और उसे संबंध बनाने को कहा। उसके मना करने पर उन्होंने वीडियो वायरल कर दी। इसकी जानकारी 16 मई को दोपहर को हुई। युवती के चाचा ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।