सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में मृतको की संख्या पांच हुई

Edited By Imran,Updated: 08 May, 2022 12:29 PM

five dead in firecracker factory fire in saharanpur

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में मतृकों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने रविवार को यह जानकारी दी।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में मतृकों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने रविवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि शनिवार को हुए इस अग्निकांड में शाम तक मृतकों की संख्या तीन थी। तोमर ने बताया कि शनिवार को देर रात तक चले राहत एवं बचाव कार्य के दौरान दो ओर मृतकों के शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या पांच हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों में राहुल, सागर, कार्तिक, वर्धनपाल व सुमित शामिल हैं। पांचो मृतक सरसावा क्षेत्र के निवासी थे। इस हादसे में 19 वर्षीय वंश गम्भीर रूप से घायल हैं, जिसे पीजीआई चण्डीगढ़ रैफर किया गया है।      

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सहारनपुर के सोराना गांव में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोटक पदार्थों में आग लगने से यह दुर्घटना हुई थी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन से इस घटना की जांच रिपोर्ट तलब की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!