Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Jul, 2025 01:25 PM

Up News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी काफी समय तक उसका यौन शोषण...
Up News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी काफी समय तक उसका यौन शोषण करता रहा और उससे तीन लाख रुपये भी हड़प लिए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की।
दोस्ती कर किया यौन शोषण
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता गोरखपुर जिले की रहने वाली है। उसकी शादी 2017 में हुई थी। लेकिन, उसकी कोई भी संतान नहीं थी तो पति ने उसको छोड़ दिया। इसके बाद वो सरोजनीनगर इलाके में किराये पर रहने लगी थी। यहां पर उसकी मुलाकात रोहित कश्यप नाम के एक युवक से हुई। वो मूल रूप से उन्नाव के पुरवा ऊंचगांव किला का रहने वाला है। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती आगे बढ़ी और युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।
3 लाख रुपये ठगे
महिला ने सरोजनीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने उसका यौन शोषण करने के साथ-साथ तीन लाख रुपये ठग लिए। इसी बीच उसने महिला को अपने परिवार वालों से भी मिलाया। लेकिन, बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं, जब पीड़िता ने अपने पैसे भी वापस मांगे तो उसने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया।