‘मंच पर जलेबी और मक्खन खाएं...लेकिन नाटक न दिखाएं राहुल', प्रयागराज में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- हरियाणा ने कांग्रेस को नकारा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Oct, 2024 11:16 PM

eat jalebi and butter on the stage  but don t show drama rahul  brajesh

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी की नाटकबाजी हरियाण में नहीं चली और वहां की समझदार जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भरोसा किया।

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी की नाटकबाजी हरियाण में नहीं चली और वहां की समझदार जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भरोसा किया।

हरियाणा में PM द्वारा चलाई गई योजनाएं काम आई: पाठक
बता दें कि कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा करने प्रयागराज आये पाठक ने पत्रकारों से कहा “ राहुल गांधी नाटकबाजी कर रहे हैं। मंच पर जलेबी खाने का नाटक हरियाणा में नहीं चला। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस सरकार को सिरे से नकार दिया। ऐसा ही नाटक उत्तर प्रदेश में खटाखट, फटाफट, सटासट को लेकर कर रहे हैं।” आगे उन्होंने कहा कि मेरा तो यही कहना है कि राहुल गांधी मंच पर खूब जलेबी खाएं, मक्खन खाएं लेकिन नाटक न दिखाएं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल की है और विपक्ष पूरी तरह से फेल साबित हुआ। कांग्रेस को हरियाणा की जनता ने नकार दिया है और वहां पर पीएम द्वारा चलाई गई योजनाएं काम आई है।

EVM को लेकर भी डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जब यह जीतते हैं तो ईवीएम अच्छी है और जब हारने लगते हैं तो तरह-तरह के आरोप लगाने लगते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा ने जनता का भरोसा जीता है। वहां के समीकरण दूसरे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!