मऊ में कुत्ते का आतंक, 1 माह के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Sep, 2021 01:11 PM

dog s terror in mau 1 month old child was scavenged and killed

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक सनकी कुत्ते के आतंक का मामला सामने आया है। जहां कुत्ते ने दुधमुंहे मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया और मासूम को नोच-नोच कर मार डाला। इसके बाद बच्चे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का...

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक सनकी कुत्ते के आतंक का मामला सामने आया है। जहां कुत्ते ने दुधमुंहे मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया और मासूम को नोच-नोच कर मार डाला। इसके बाद बच्चे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि मामला मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी धूस के पुरवा गांव की है। जहां सुनीता पत्नी संतोष सुबह करीब 6 बजे 1 महीने के मासूम बच्चे को घर के दरवाजे के पास खाट पर लेटा कर किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान एक कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोच लिया और दूर ले जाकर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके सिर और शरीर को बुरी तरह से नोच दिया। घायल मासूम को ग्रामीणों ने अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, सुनिता वापस घर आई तो अपने बच्चे को खाट पर न पाकर बेचैन हो गई। उसे कुछ अनहोनी होने का शक हुआ और पागलों की तरह गांव में अपने बच्चे को ढूंढने लगी। सुनीता को देख गांव वाले भी बच्चे की खोजबीन करते हुए कुछ दूर गए तो देखे मासूम बच्चे का शव खून से लथपथ पड़ा था जिसे कुत्ते ने बुरी तरह से नोच दिया दिया था। यह दृश्य देखकर गांव वालों का भी दिल दहल गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

गौरतलब है कि एक महीने पहले ही सुनीता के घर में पुत्र की प्राप्ति हुई थी। उसके घर के आंगन में अभी बच्चे की किलकारी गूंजना शुरु हुई थी। लेकिन इस घटना से परिवार सहित पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!