Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Jul, 2021 09:37 AM
उत्तर प्रदेश में त्योहारों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कल होने वाले मतदान के मद्देनजर शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एटा जिले में धारा 144 लगा दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) विवेक कुमार मिश्र ने आज यहां यह जानकारी दी...
एटाः उत्तर प्रदेश में त्योहारों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कल होने वाले मतदान के मद्देनजर शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एटा जिले में धारा 144 लगा दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) विवेक कुमार मिश्र ने आज यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले मदतान के अलावा बकरीद, गुरू पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, मोहरर्म, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि त्योहार एवं किसान कानून के विरूद्ध किसान संगठनों द्वारा अक्सर धरना प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाने रखने के लिए जिले में 30 सितंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर धारा 188 के तहत दण्डात्मक कारर्वाई की जाएगी।