चरागाह की जमीन को लेकर विवाद: गौशाला में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Edited By Mamta Yadav,Updated: 07 Apr, 2022 03:45 PM

dispute over pasture land one person sleeping in cowshed shot dead

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पांचली गांव में बृहस्पतिवार तड़के कथित रूप से चरागाह की जमीन को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पांचली गांव में बृहस्पतिवार तड़के कथित रूप से चरागाह की जमीन को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने बताया ‌कि सरुरपुर थाना क्षेत्र के पांचली गांव में आज तड़के गांव की एक गौशाला में सो रहे दो लोंगो पर कुछ लोगों ने अचानक गोलियां चला दीं। इस घटना में नेत्रपाल (40) नामक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि हारुन नाम का ग्रामीण घायल हो गया। उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में नेत्रपाल के परिजनों ने गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है जिनमें से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार एक आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया घटना के पीछे गांव की चरागाह की जमीन का विवाद सामने आया है। करीब डेढ़ साल पहले इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!