CM योगी का अपराधियों पर कार्रवाई जारी, धर्मेंद्र किरठल की 59 लाख रुपये की संपत्ति सीज

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Oct, 2020 04:17 PM

dharmendra kirthal s property worth rs 59 lakhs seized

उत्तर प्रदेश में बागपत के रमाला क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगेस्टर धर्मेन्द्र किरठल की करीब 809 मीटर में बनी तीन संपत्तियों को सील कर दिया।

बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत के रमाला क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगेस्टर धर्मेन्द्र किरठल की करीब 809 मीटर में बनी तीन संपत्तियों को सील कर दिया। इस संपत्ति की कुल कीमत 59 लाख रुपये बताई गई है। उपजिलाधिकारी बड़ौत दुर्गेश मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुर्की की कार्रवाई का गांव एवं परिवार के किसी सदस्य ने विरोध नहीं किया। हालांकि धर्मेन्द्र की ओर से दो अधिवक्ता व धर्मेंद्र की मां इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहीं।

गौरतलब है कि शासन की ओर से विभिन्न मुक़द्दमों में शामिल रहे लोगों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गैंगेस्टर सुनील राठी के बाद धर्मेंद्र किरठल की संपत्ति की कुर्की की गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि उसकी गांव में तीन संपत्ति हैं। तीनों संपत्तिया अवैध है। मौके पर मौजूद रही पुलिस ने संपत्ति को कब्जे में लिया। करीब डेढ़ दर्जन कमरों पर ताला लगाकर उन्हें सील किया गया। उधर, गांव के लोगों का कहना था कि यह उनका पैतृक मकान है, जबकि क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि गैंगस्टर धर्मेन्द्र ने यह संपति अपराधिक कृत्यों से अर्जित की। उसकी किरठल गांव में करीब 59 लाख रूपये की अवैध सम्पत्ति है।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह संपत्ति कुर्क की गई है। अधिकारियों ने बताया कि उसने आपराधिक कृत्यों से पैतृक गांव किरठल में अर्जित सम्पत्ति जिसका क्षेत्रफल 213.52 वर्ग मीटर में निर्माण कराया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 9.99 लाख रूपये है। दूसरी संपत्ति क्षेत्रफल 353.62 वर्ग मीटर में निर्मित दो मंजिला मकान बनाया गय़ा। इसकी अनुमानित लागत 27.97 लाख रूपये है। तीसरी संपत्ति क्षेत्रफल 242.12 वर्ग मीटर में निर्मित दो मंजिला मकान है। इसकी अनुमानित लागत 20.43 लाख रूपये है। चौथी संपत्ति क्षेत्रफल 07.00 वर्ग मीटर में निर्मित एक ममटी बनायी गयी। इसकी अनुमानित लागत 00.63 लाख रूपये है। पुलिस ने बताया कि कुर्की कार्रवाई के दौरान कोई विरोध नहीं हुआ। धर्मेंद्र व उसका परिवार मौके पर नहीं था। धर्मेंद्र की मां व जिला पंचायत सदस्य सुरेश देवी जरूर मौजूद रही। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने कुछ जरूरी सामान बाहर निकलवा दिया और सभी कमरों व मुख्य द्वारों पर ताला लगा सील कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!