एक बार फिर दिल्ली शर्मसार,... स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, निर्भया कांड की याद ताजा

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Aug, 2026 06:55 PM

delhi is once again shamed a minor student was gang raped in a sleeper bus

देश की राजधानी में 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप चालक और कंडक्टर पर है। वारदात ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली बस में हुई। इस वारदात ने एक बार फिर 2012 के निर्भया कांड के जख्म...

नई दिल्ली: देश की राजधानी में 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप चालक और कंडक्टर पर है। वारदात ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली बस में हुई। इस वारदात ने एक बार फिर 2012 के निर्भया कांड के जख्म को ताजा कर दिया है। इसे लेकर अब राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

भारी बारिश में पीड़िता ने मांगी मदद 
दरअसल, दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस के अंदर 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने भारी बारिश के दौरान उनसे मदद मांगी थी। पुलिस ने सूत्रों ने यह जानकारी दी। घटना चार अगस्त की रात की है जब उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के रहने वाली पीड़िता नोएडा में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। 

मां की डांट से आहत होकर किशोरी ने छोड़ा था घर 
सूत्रों के मुताबिक, तीन अगस्त को उसकी मां ने उसे डांटा था जिससे नाराज होकर चार अगस्त को लड़की ने अपना घर छोड़ दिया था। वह नोएडा सेक्टर 63 के लिए बस में चढ़ी, जहां उसका करीबी रिश्तेदार रहता है। लड़की ने पुलिस को बताया कि नोएडा में भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई और जल्द ही उसे एहसास हुआ कि वह गलत जगह पर उतर गई है। पीड़िता ने यह भी बताया कि तभी उसने एक बस को आते देखा और मदद के लिए उसे इशारा किया। उसके मुताबिक, बस रुकी, लेकिन अंदर कोई यात्री नहीं था।

आरोपियों ने बस के अंदर गैंगरेप की घटना का दिया अंजाम 
सूत्र ने बताया कि परिचालक ने उसे बताया कि वे नोएडा सेक्टर 63 की ओर जा रहे हैं, जिसके बाद वह स्लीपर बस में चढ़ गई। हालांकि, बस चलने के तुरंत बाद, परिचालक ने कथित तौर पर उसकी तरफ अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। सूत्र ने बताया कि चालक और परिचालक ने बस के अंदर लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपियों ने उसे देर रात रिंग रोड पर कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास छोड़ दिया और भाग गए। इसके बाद लड़की कश्मीरी गेट पुलिस के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने उसकी सहायता की और एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मेडिकल जांच के लिए भेजा।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
 सूत्र ने बताया कि उसके बयान के आधार पर बाद में सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और हमले से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और बस और परिचालक का पता लगाया, जिन्हें तिमारपुर में एक पार्किंग स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। बस को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है।

परी चौक पर लड़की को दरिंदों ने छोड़ा 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी सूरजपुर में एक कारखाने में मरम्मत के बाद बस को खाली लेकर लौट रहे थे। बस में एक यांत्रिक समस्या आ गई थी और उसे मरम्मत के लिए कारखाने ले जाया गया था। मरम्मत पूरी होने के बाद, चालक और परिचालक तिमारपुर पार्किंग स्थल की ओर लौट रहे थे, जब उन्हें परी चौक पर लड़की मिली। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस मार्ग में बड़े पैमाने पर रिंग रोड और राजमार्ग शामिल हैं, जहां जगह-जगह नाके लगाना मुश्किल है क्योंकि इससे गंभीर यातायात जाम लग सकता है। 

किशोरी को पुलिस ने परिजनों को सौंपा 
अधिकारी ने कहा, हालांकि, पुलिस नोएडा प्रवेश बिंदु पर दिल्ली सीमा के पास तैनात है। अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने उसी रात लड़की के परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया और उन्हें दिल्ली बुलाया। महिला पुलिसकर्मी उसके साथ रहीं और उसके परिवार के आने तक सहायता प्रदान की।" आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया। सूत्रों ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपियों की भी मेडिकल जांच कराई। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!