कोरोनाः बिना मास्क पहने श्रद्धालु मंदिरों में नहीं कर सकेंगे प्रवेश, लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 11 Apr, 2021 02:20 PM

corona without wearing masks devotees will not be able to enter temples

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। ऐसे में नियंत्रण व लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त है। इसी बीच कृष्णनगरी

मथुराः उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। ऐसे में नियंत्रण व लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त है। इसी बीच कृष्णनगरी मथुरा में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ऐसे में मथुरा जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि बिना मास्क पहने जिले के मंदिरों में लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस बाबत मथुरा की जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना तथा अन्य मंदिरों में मास्क के बिना किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर जाते समय लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। बिना मास्क लगाए घूमने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!