लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लेबर रूम में भड़की भीषण आग, धुएं के गुबार के बीच दमकल की 7 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 09:23 AM

massive fire breaks out in the labour room of chaudhary charan singh airport

राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां बने लेबर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद एयरपोर्ट...

Lucknow News: राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां बने लेबर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और शुरुआती बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सरोजिनी नगर थाना पुलिस भी भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 7 गाड़ियों को तुरंत तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड के जवान लगातार पानी की बौछारें कर आग बुझाने और उसे आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने की कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले लेबर रूम के हिस्से में भड़की। राहत की बात यह रही कि समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाई, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को इसकी संभावित वजह माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और यह सुनिश्चित करने की है कि कोई अंदर फंसा न रहे। दमकल कर्मियों द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हादसे से हुए नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!