'सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें', राज्यमंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Mar, 2025 12:32 PM

controversial statement of minister of state raghuraj singh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। इस साल होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। जिसे लेकर ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि सफेद टोपी वाले अगर नमाज...

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। इस साल होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। जिसे लेकर ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि सफेद टोपी वाले अगर नमाज के लिए घर से निकलें तो तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें।

राज्य मंत्री ने कहा कि जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है और महिलाएं हिजाब पहनती हैं। वैसे ही सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से नमाज पढ़ने के लिए निकलें, वरना घर पर ही नमाज पढ़ें। उन्होंने आगे कहा कि इससे उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग और गुलाल से बचे रहेंगे। होली साल में एक बार आती है। रंग डालते समय लोग यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। 

AMU में राम मंदिर बनाने की मांग की 
इसके अलावा मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एएमयू में राम मंदिर बनना चाहिए। जिसके लिए वह अपनी पूरी पूंजी लगाने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि जब मंदिर बनेगा तो पहली ईंट भी वह स्वयं रखना चाहेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!