Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Oct, 2019 01:54 PM

यूपी विधानमंडल के विशेष सत्र में शामिल होने के बाद से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध कर रहे हैं। इस बीच विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन सूची में अदिति सिंह का...
लखनऊः यूपी विधानमंडल के विशेष सत्र में शामिल होने के बाद से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध कर रहे हैं। इस बीच विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन सूची में अदिति सिंह का नाम भी शामिल है, जिसने सब को चौंका दिया है। 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधानमंडल दल के नेता अजय लल्लू, राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया भी हैं।
बता दें कि गांधी की 150वीं जयंती पर यूपी विधानसभा के विशेष सत्र का सपा-बसपा और कांग्रेस ने बहिष्कार किया था। इसके बावजूद पार्टी निर्देशों की अवहेलना कर अदिति सिंह सदन में शामिल हुई।
सदन में अदिति ने कहा कि वो जानती हैं कि क्या कर रही हैं। वो एक पढ़ी लिखी महिला है और सब कुछ समझ कर ही कर रही हैं। अदिति ने जिला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव, हर गांव में आवास, हर घर में शौचालय और किसानों के हित में किए जा रहे काम के लिए योगी सरकार की तारीफ की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता अदिति सिंह से नाराज हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस अनुशासनहीनता के आरोप में अदिति को नोटिस जारी कर चुकी है।