राजनीतिक द्वेष का शिकार हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, छेड़खानी के आरोप में महिला पदाधिकारियों ने की पिटाई

Edited By Umakant yadav,Updated: 01 Nov, 2020 03:11 PM

congress district president victim of political malice beaten by women

उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में छेड़खानी कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सरेराह युवतियों ने जमकर पिटाई की। जिलाध्यक्ष की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जालौन: उत्तर प्रदेश में जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियों ने फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की सरेराह पिटाई कर दी। उरई रेलवे स्टेशन के पास कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की दो लड़कियों द्वारा सरेराह पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस लड़कियों का पता लगा रही है। वहीं मिश्रा ने स्वीकार किया कि युवतियों ने धोखे से उन्हे बुलाकर पिटाई की और वीडियो वायरल कर उनको बदनाम करने की कोशिश की।  
    
PunjabKesari

वायरल वीडियो में लड़कियों के आरोप को नकारते हुये कांग्रेसी नेता ने कहा कि पिटाई करने वाली माया सिंह परिहार पार्टी की जिला इकाई में सचिव रह चुकी है जिसको दो दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को पार्टी से हटाया गया था क्योंकि वह पार्टी के कार्यकलापों में बिल्कुल शिरकत नहीं कर रही थी। राजनीतिक द्वेष के चलते उसने आज उनकी बेइज्जती की। आरोपी लड़कियों के खिलाफ वह पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे।       

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की एक दलील यह भी थी कि माया परिहार ने सरिया सीमेंट वगैरह किसी दुकान से खरीदा था जिसका भुगतान उन्होने अपने कार्ड से कर दिया था। पार्टी की पदाधिकारी होने के नाते उन्होंने यह भुगतान उधार के तौर पर किया था और वह पिछले कई दिनो से अपना पैसा वापस मांग रहे थे। इसी क्रम में माया ने उन्हें स्टेशन रोड पर बुलाया था और साजिश के तहत उनकी पिटाई की जिसका वीडियो उनके एक साथी ने बनाकर वायरल कर दिया।       

उधर लखनऊ में कांग्रेस के मीडिया संयोजक ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की तरफदारी करते हुये कहा कि जिला सचिव के पद से हटायी गयी माया परिहार की हरकत बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के जरिये पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। इस संबंध में हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!