पुण्यतिथि: मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह की 12 फुट की प्रतिमा का किया अनावरण

Edited By Imran,Updated: 21 Aug, 2022 03:24 PM

cm yogi unveils 12 feet statue of kalyan singh

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की रविवार को कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह की 12 फुट की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया।

लखनऊ: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की रविवार को कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह की 12 फुट की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर योगी ने राममंदिर निर्माण में स्वर्गीय कल्याण सिंह की भूमिका का उल्लेख किया। 
PunjabKesari
सीएम योगी ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह की अगुवाई में ही अयोध्या के भव्य राममंदिर की नींव पड़ी थी। राम मंदिर निर्माण और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केजीएमयू में भी स्वर्गीय कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। बता दें कि पिछले वर्ष 21 अगस्त को कल्याण सिंह के निधन के बाद लखनऊ के कैंसर संस्थान का नामकरण उनके नाम पर कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह की सरकार के दौर का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह वह कालखंड था, जब उत्तर प्रदेश बदलाव के दौर से गुजर रहा था। पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में जगह-जगह दंगे हो रहे थे और प्रदेश में आतंकवाद की सुगबुगाहट हो रही थी, उस समय कल्‍याण सिंह ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी।'' योगी ने कहा कि उनका (कल्याण सिंह) कार्यकाल सीमित था, लेकिन उतने समय में ही उन्‍होंने सुशासन की जो पुख्ता नींव रखी थी, आज वह प्रदेश के समग्र विकास का आधार बन गई है।

 उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और लोगों को यह मानना है कि सुशासन की नींव को आधार देने में 1991 में बाबूजी के नेतृत्व की सरकार की जो कार्यपद्धति थी, वह कहीं न कहीं निर्णायक साबित हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!