Edited By Ramkesh,Updated: 27 Nov, 2022 04:50 PM

त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन-पूजन किया और उनकी आरती की। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। अयोध्या में ₹1,057 करोड़ लागत की 46 विकास परियोजनाओं के...
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन-पूजन किया और उनकी आरती की। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। अयोध्या में ₹1,057 करोड़ लागत की 46 विकास परियोजनाओं के लोकार्प णऔर शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। शिलान्यास के बाद सीएम योगी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। उसके बाद सीयम ने रामजन्म भूमि पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अब तक की प्रगति की जानकारी हासिल की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने टेढ़ी बाजार पहुंचकर विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों व मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की इस धरा की पहचान विश्व धरोहर पर हो रही है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतुत्व में अयोध्या में भगवान राम का भव्यराममंदिर का निमार्ण हो रहा है। योगी ने कहा कि यह केवल अयोध्या के लोगों का नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षो की कठिन प्रयास के बाद आयोध्यया में राममंदिर का निमार्ण हो रहो रहा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में के गौरव के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे इमानदारी के साथ सहायोग किया है। सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारे केवल आथिर्क मदद कर सकती है इसके विकास के लिए हमे भी सहयोग करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास हो रहा है। सीएम ने लोगों को बताया कि अयोध्या सप्तपुरी में एक और पूरी जिसका उल्लेख रामायण में मिलता है। उन्होंने सोच है कि नई पीड़ी भी को नये तरीके से जोड़ा जाए।