सतीश कौशिक के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- प्रख्यात अभिनेता एवं निर्देशक का निधन अत्यंत दुःखद

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Mar, 2023 11:17 AM

cm yogi expressed grief over the death

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज यानी गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज तड़के दिल्ली में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरी फिल्म...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज यानी गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज तड़के दिल्ली में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन की जानकारी एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी। यह खबर जानकर उनके चाहने वालों में मातम छा गया। वहीं, सीएम योगी ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया है।

 


CM योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि," प्रख्यात अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक श्री सतीश कौशिक जी का निधन अत्यंत दुःखद तथा फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

यह भी पढ़ेंः UP Weather Update: अगले 3 दिन में यूपी के कई जिलों में बारिश के संकेत, चलेंगी ठंडी हवाएं...IMD ने जारी क‍िया अलर्ट

PunjabKesari

'जाने भी दो यारों' फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ था। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सतीश कौशिक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। 1983 में आई 'जाने भी दो यारों' फिल्म से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी। सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1993 में 'रूप की रानी, चोरों का राजा' से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

यह भी पढ़ेंः उमेश पाल की नहीं होगी तेरहवीं, आज आत्मा की शांति के लिए होगा शांति पाठ...शामिल होंगे SP सिंह बघेल

PunjabKesari 
मिस्टर इंडिया फिल्म से मिली पहचान
सतीश कौशिक को अभिनय में पहचान मिस्टर इंडिया फिल्म से मिली। इस फिल्म में उन्होंने कैलेंडर का किरदार निभाया था। अनिल कपूर की ज्यादातर फिल्मों में सतीश कौशिक नजर आए। उन्होंने हास्य के साथ-साथ गंभीर किरदारों को भी निभाया। सतीश कौशिक को 1990 में फिल्म 'राम लखन' और 1997 में फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!