CM योगी के घर आई खुशियां: छोटे भाई का हुआ प्रमोशन, सेना में बने सूबेदार मेजर

Edited By Harman Kaur,Updated: 06 Sep, 2023 11:34 AM

cm s younger brother promoted subedar major in army

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट का सेना में प्रमोशन हुआ है। उन्हें सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वे इस समय गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में तैनात हैं....

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट का सेना में प्रमोशन हुआ है। उन्हें सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वे इस समय गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में तैनात हैं। इससे पहले वह उत्तराखंड में चीन सीमा से लगने वाले माणा में तैनात थे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा परिवार उत्तराखंड के पौड़ी जिले में साधारण जिंदगी गुजर-बसर करता है। सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे और उनकी माता सावित्री देवी गृहणी हैं। योगी आदित्यनाथ चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। हाल ही में उनके छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिसके बाद से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इस समय गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में तैनात हैं। सूबेदार मेजर गढ़वाल रेजिमेंट में सर्वोच्च गैर-कमीशन अधिकारी रैंक है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
- मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में व्यापक इंतजाम,  शांति और सद्भावना से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव
- पड़ोसी के कुत्ते के काटने से बाद 14 साल के बच्चे की मौत, डर की वजह से डेढ़ महीने तक मां-बाप को नहीं बताया

दरअसल भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट यूनिट पहाड़ी सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के रूप में स्थानीय व्यक्तियों को भर्ती करती है। चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा के कारण यह सीमा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। सूबेदार शैलेंद्र बिष्ट बचपन से ही देश की सेवा करना चाहते थे। इसलिए वे स्काउट गाइड में शामिल हुए थे। सूबेदार शैलेंद्र बिष्ट माणा में भी वे अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वह स्काउट गाइड के सदस्य भी रह चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!