भारत-नेपाल सीमा को अवैध रूप से पार करने का प्रयास कर रहे थे चीनी नागरिक, हुए गिरफ्तार

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Dec, 2023 04:29 PM

chinese citizens were trying

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा अवैध रूप से पार करते हुए पकड़े जाने के बाद एक चीनी नागरिक को रुपईडीहा में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बौद्ध भिक्षु के भेष में नेपाल में प्रवेश करने के लिए अवैध रूप से सीमा पार करने...

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा अवैध रूप से पार करते हुए पकड़े जाने के बाद एक चीनी नागरिक को रुपईडीहा में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बौद्ध भिक्षु के भेष में नेपाल में प्रवेश करने के लिए अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रही महिला को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कर्मियों ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के चीनी पासपोर्ट पर नेपाल का वीजा है जो कि 19 नवंबर 2023 से 16 फरवरी 2024 तक के लिए नेपाल में वैध है। ली जिन मेई नामक यह महिला चीन से नेपाल के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर उतरी थी। उन्होंने बताया कि चीनी महिला के भारत में प्रवेश और वापसी के मकसद को लेकर जांच की जा रही है। एसएसबी ने चीनी महिला के खिलाफ रुपईडीहा थाने में विदेशी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कराया है।

PunjabKesari
खुफिया एजेंसियों के अधिकारी कर रहे पूछताछ
एसएसबी के कमांडेंट जी. एस. अदावत ने रविवार को बताया कि महिला ने बौद्ध भिक्षु के भेष में नेपाल में घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद जवानों को उस पर संदेह हुआ। महिला के पासपोर्ट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक वह चीन के शेन डांग की निवासी है। कमांडेंट ने बताया कि महिला हिन्दी या अंग्रेजी कोई भाषा समझ नहीं पा रही थी। अब उससे भारतीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी दुभाषिए के माध्यम से पूछताछ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः 'कमलनाथ ने अखिलेश पर दिया अमर्यादित बयान, इसलिए हार गई कांग्रेस'
मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावी रूझान आ रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार देखने को मिल रही है। इस पर सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने हार का ठीकरा कांग्रेस नेता कमलनाथ पर फोड़ते हुए कहा कि कमलनाथ ने अखिलेश यादव पर अमर्यादित बयान दिया था, इसलिए कांग्रेस हार गई है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!