'कमलनाथ ने अखिलेश पर दिया अमर्यादित बयान, इसलिए हार गई कांग्रेस'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Dec, 2023 04:12 PM

kamal nath gave indecent statement on akhilesh

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावी रूझान आ रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार देखने को मिल रही है। इस पर सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका का बड़ा बयान सामने आ...

लखनऊ: मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावी रूझान आ रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार देखने को मिल रही है। इस पर सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने हार का ठीकरा कांग्रेस नेता कमलनाथ पर फोड़ते हुए कहा कि कमलनाथ ने अखिलेश यादव पर अमर्यादित बयान दिया था, इसलिए कांग्रेस हार गई है। 
PunjabKesari
सपा प्रवक्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी (अखिलेश यादव) के प्रति जो अपमानजनक शब्द बोला था, उनका अहंकार सर चढ़कर बोल रहा था। रामधारी सिंह दिनकर ने लिखा है कि जब नाश मनुष्य पर छाता है,पहले विवेक मर जाता है तो उनके अमर्यादित बयानों से कांग्रेस हारी है। ज्यादातर जगहों पर यही हुआ है। 
PunjabKesari
मनोज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में एक दलित का अपमान कर दूसरे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। देश के बड़े नेता और आज के दौर में बहुजनों के नायक अखिलेश यादव जी मंडल कमीशन और जातिगत जनगणना को लेकर बहुजन वर्ग के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक सभी तरह के भागीदारी की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने अकेले दम पर भारतीय जनता पार्टी को नाको चना चबवा दिए हैं। उसे बड़े नेता को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना कांग्रेस को भारी पड़ा है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि जब-जब दलितों-पिछड़ों और क्षेत्रीय दलों का अपमान होगा, तब तब कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!