अयोध्या दुष्कर्म मामले में मोईद खान और राजू पर आरोप तय, गवाही के लिए 15 अक्टूबर की तारीख निर्धारित

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Oct, 2024 12:49 PM

charges framed against moeed khan and raju in ayodhya rape case

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। अब इस मामले में मुख्य आरोपी मोईद खान और राजू पर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। उक्त मामले में...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। अब इस मामले में मुख्य आरोपी मोईद खान और राजू पर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। उक्त मामले में गवाही के लिए 15 अक्टूबर की तारीख कोर्ट ने तय की है। आप को बता दें कि इस घटना में विवेचक को कोर्ट से 25 दिन की रिमांड मिली थी। राम जन्मभूमि थाने के थाना इंचार्ज जांच कर रहे हैं। 

पीड़िता के भ्रूण का डीएनए आरोपी राजू के नमूने से मिला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या के चर्चित दुष्कर्म मामले में पीड़िता के भ्रूण का डीएनए समाजवादी पार्टी के नेता मोईद अहमद के कर्मचारी एवं सह आरोपी राजू के नमूने से मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय को सोमवार को सौंपी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 30 जुलाई को अयोध्या जिले के पूराकलंदर क्षेत्र से बेकरी मालिक अहमद को राजू के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों पर 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप था। लड़की गर्भवती हो गई थी और बाद में उसका गर्भपात हो गया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने अहमद की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए भ्रूण की डीएनए रिपोर्ट तलब की थी।

'सपा नेता मोईद अहमद का डीएनए भ्रूण के डीएनए से मेल नहीं खाता'
अदालत को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, अहमद का डीएनए भ्रूण के डीएनए से मेल नहीं खाता। वकीलों ने बताया कि यह भी पता चला है कि अहमद के नौकर राजू का डीएनए पीड़िता के भ्रूण के डीएनए से मेल खाता है। मोईद की ओर से दलील दी गई है कि वह 71 वर्षीय व्यक्ति हैं और उन्हें राजनीतिक कारणों से मौजूदा मामले में फंसाया गया है। जमानत याचिका का विरोध करते हुए शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि मामला बेहद गंभीर प्रकृति का है, पीड़िता नाबालिग है और आरोपी और उसके नौकर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि आरोपी समाजवादी पार्टी के हैं और उनका अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद से निकट संबंध है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!