केन्द्र सरकार किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है: अखिलेश

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Dec, 2020 07:07 PM

central government is avoiding facing farmers and opposition akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार कोरोना वायरस का बहाना करके संसद का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार कोरोना वायरस का बहाना करके संसद का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है। यादव ने एक ट्वीट में कहा,भाजपा सरकार कोरोना का बहाना करके संसद का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है। लोकसभा और विधानसभा का सत्र बुलाकर देश में कृषि कानूनों, निजीकरण, बेरोजग़ारी, महंगाई तथा उत्तर प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और विकास के रूके हुए कामों पर तुरंत चर्चा हो।
PunjabKesari
 गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार ने इस वर्ष संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाने का फैसला किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!