आजम खान के करीबी सपा नेता के होटल पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ से अधिक की जमीन कब्जा मुक्त

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Jun, 2022 12:17 PM

bulldozer ran on the hotel of sp leader close to azam khan land worth

यूपी के रामपुर में कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के कौशल गंज में नैनीताल रोड पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह दीदार उर्फ सा...

रामपुर: यूपी के रामपुर में कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के कौशल गंज में नैनीताल रोड पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह दीदार उर्फ साबी का 'अपना पंजाब' नाम से होटल था। जो सरकारी जमीन पर बना हुआ था, जिसको प्रशासन ने बुलडोज़र चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही के बारे में बताते हुए एडीशनल एसपी संसार सिंह ने बताया कि उज्जवल सिंह दीदार उर्फ साबी बिलासपुर का माफिया है। इनके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग जो नैनीताल की ओर जा रहा है। उस पर एक होटल अवैध रूप से बना रखा था जिसको पुलिस प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया।

रामपुर सपा के कद्दावर नेता आजम खान के करीबी और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह दीदार उर्फ साबी के होटल पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया, जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने होटल को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। होटल की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। सपा नेता उज्ज्वल साबी से जिला प्रशासन पहले भी काफी जमीन कब्जा मुक्त करवा चुका है। प्रशासन ने सपा नेता को भू माफिया भी घोषित किया है।

संसार सिंह ने बताया कि इस होटल कि कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है उज्ज्वल सिंह दीदार को भूमफिया भी घोषित किया गया है। इस मामले में आगे अन्य विधिक कार्यवाही जारी है। गौरतलब है कि यूपी में भूमाफियाओं और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। अलग अलग जिलों में प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!