बुलंदशहर: अनियंत्रित बस पलटने से तीन की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Jul, 2021 05:14 PM

bulandshahr three killed dozen injured after uncontrolled bus overturns

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में आज राज्य परिवहन निगम की बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर यात्री घायल हो गये है। घायलों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में आज राज्य परिवहन निगम की बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर यात्री घायल हो गये है। घायलों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं इस मामले में  सिकंदराबाद की पुलिस उपाधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद डिपो की बस बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-94 पर बिलसुरी गांव के पास बस अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला समेत तीन की मौत है। जबकि दर्जन लोग हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  उन्होंने बताया कि बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे,जिसमें तीन की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी । प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!