कंटेनर और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, 2 लोगों की मौ/त

Edited By Sahil Kumar,Updated: 03 Oct, 2026 04:07 PM

head on collision between a container truck and a dumper in agra

आगरा में शनिवार सुबह कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगराः आगरा में शनिवार सुबह कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब छह बजे खंदौली थाना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर शांति अस्पताल के पास हुआ जब कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। उसने बताया कि डंपर चालक आकाश (40) और खलासी करुआ (35) आग घिर गए और दोनों की झुलसने से मौत हो गई। अपर पुलिस आयुक्त देवेश कुमार ने बताया कि कंटेनर का चालक भी घायल हुआ है और एक मोटरसाइकिल सवार भी हादसे की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के कारण राजमार्ग पर जाम लग गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!