Bulandshahr News: खाना खाने के बाद बिगड़ी परिवार के 4 लोगों की तबीयत, दादा-पोते की मौत से मचा कोहराम

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Nov, 2024 02:57 PM

bulandshahr news health of 4 family members

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव महमूदपुर बरवाला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव महमूदपुर बरवाला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके चलते दादा और पोते की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर हालत में इलाज करा रहे हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी मिली है कि नरसेना थाना इलाके के गांव महमूदपुर बरवाला निवासी 55 वर्षीय कलुआ रविवार शाम को कस्बा दौलतपुर कलां से भुने हुए चने लेकर घर लौटे थे। इन चनों को कलुआ, उनकी पत्नी जोगेंद्री देवी (40), उनकी आठ वर्षीय बेटी शिवानी, और उनके भाई के पोते 6 वर्षीय लव्य ने खाया था। इसके बाद शाम को उन्होंने शिमला मिर्च की सब्जी बनाई और खाना खाया। रात करीब 10 बजे सभी को उल्टी और पेट दर्द शुरू हो गया। उनकी हालत तेजी से बिगड़ी, और घरवाले उन्हें तुरंत उपचार के लिए दौलतपुर कला स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान कलुआ और लव्य की हालत और बिगड़ी और दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः Sambhal Violence: चार गलियों से आए हजारों लोग, शैतानों ने ढके थे चेहरे...नाबालिगों को आगे कर किया पथराव

परिजनों में मचा कोहराम
इसके बाद जुगेंद्री देवी और शिवानी को गंभीर हालत में स्याना के आर्यन अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से गांव में गम का माहौल है और सभी हैरान हैं कि खाना खाने से ऐसी घटना कैसे घटित हो गई। परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, गांव में इस घटना के बाद दो मौतों से मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार के सदस्य इस समय गहरे दुख में डूबे हुए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!