बसपा सांसद ने CM Yogi से की मुलाकात, मुख्तार के बेटे अब्बास के मकान पर आज भी चला बुलडोजर, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Mar, 2023 08:02 PM

bsp mp met cm yogi

उत्तर प्रदेश की जौनपुर से लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद श्याम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसे लेकर प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आशंका जताई जा रही है कि 2024 चुनाव से पहले बसपा सांसद अपना...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की जौनपुर से लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद श्याम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसे लेकर प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आशंका जताई जा रही है कि 2024 चुनाव से पहले बसपा सांसद अपना पाला बदल सकते है। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीटर से हैंडल से ट्वीट कर इस मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया है। मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति पर आज दूसरे दिन भी बुलडोजर चलाया गया। इससे पहले बेटों की बिल्डिंग पर शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति है जिसे तोड़ा गया।​​

1- त्योहारों के लिए CM योगी की गाइडलाइन- होली पर अश्लील, फूहड़ गीत कतई न बजें, खराब न हो माहौल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में त्योहारों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। कानून व्यवस्था की को लेकर हुई समीक्षा बैठक में योगी ने अधिकारियों को कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि होली में अश्लील और फूहड़ गीत भी न बजने पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था का सम्मान किया जाए और अराजकता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।

2-सोनभद्र: महिला सिपाही ने किया आत्मदाह का प्रयास, पति- पत्नी में कई  वर्षों से चल रहा है विवाद
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रॉबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सिपाही ने आत्मदाह का प्रयास किया है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि महिला सिपाही दीपा यादव की तैनाती रॉबट्र्सगंज पुलिस लाइन में है। वह पुलिस लाइन चुकर् क्षेत्र में ही कमरा लेकर अपनी मां के साथ रहती थी।

3-पुलिस इंस्पेक्टर ने SP को लिखा पत्र, कहा- छुट्टी दे दो साहब, 22 साल से होली पर पत्नी नहीं गयी है मायके, पत्र हुआ वायरल
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस इस्पेक्टर का एक  पत्र वारल हो रहा है। जिसे पढ़ कर हर कोई हैरान है। दरअसल, पुलिस विभाग के एक निरीक्षक ने अपनी ऐसी समस्या बताकर दस दिन का अवकाश मांगा कि अधिकारी और पुलिस कर्मी हैरत में पड़ गए। पुलिस इंस्पेक्टर ने पत्र में लिखा कि साहब मुझे होली के पर्व पर छुट्टी दे दीजिए।

4- गाजीपुर वाणिज्यकर कार्यालय को DM के नोटिस के बाद किया गया खाली, पूर्व हिस्ट्रीशीटर के मकान में स्थित था कार्यालय
गाजीपुर (मो. आरिफ अहमद): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सदर कोतवाली स्थित फुल्लन पुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पूर्व हिस्ट्रीशीटर रहे स्वर्गीय कमलेश सिंह के मकान में स्थित वाणिज्य कर कार्यालय खाली किया जा रहा है। बताया जा रहा है जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तत्काल प्रभाव से इस कार्यालय को खाली किया जा रहा है, लेकिन यह कार्यालय कहां शिफ्ट होगा अभी किसी को पता नहीं है।

5- Hardoi: केमिकल फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का लगाया आरोप
हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कछौना थाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मजदूर की मौत का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

6- मुख्तार के बेटे अब्बास के मकान पर आज भी चला बुलडोजर, मजबूत मकान के लिए मंगाई गई खास मशीन
मऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार का माफियाओं, अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति पर आज दूसरे दिन भी बुलडोजर चलाया गया। इससे पहले बेटों की बिल्डिंग पर शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति है जिसे तोड़ा गया।

7- मैनपुरी जेल में बंदी ने टॉयलेट क्लीनर का किया सेवन, गंभीर हालत में सैफई रेफर; मामले को दबाने में जुटा प्रशासन
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के जिला कारागार से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 8 माह से कैद बंदी ने शौचालय साफ करने वाले केमिकल का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में आनन-फानन में जेल कर्मियों ने बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जेल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा है।
8- स्नान कर रही महिला का युवक ने बनाया वीडियो,  विरोध करने पर पीड़िता के पति की गला दबाकर कर दी हत्या
महराजगंज, ( गुलामग़ौस राईन ):  उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पर स्नान कर रही महिला का एक युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने जब इसे लेकर पड़ोसी से पूछताछ करना चाहा तो आरोपी भड़क गया।

9- BJP विधायक के घर से 8 करोड़ रुपये कैश मिला, अखिलेश बोले-जनता पूछ रही है इतना तो मिल गया… बाकी किधर गया?
लखनऊ: कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर से 8 करोड़ रुपये कैश मिलने के बाद से भाजपा पर विपक्ष हमलावर हैं। वहीं इसे लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनता पूछ रही है इतना तो मिल गया… बाकी किधर गया?

10- मुख्तार अब्बास नकवी ने BJP नेताओं के साथ खेली होली, कहा- सभी को गिले-शिकवे दूर कर भाई चारे के साथ मनाना चाहिए त्यौहार
रामपुर (रवि शंकर): उत्तर प्रदेश के रामपुर में होली के पर्व को लेकर भाजपा नेताओं ने आज होली बहुत ही धूमधाम के साथ खेली है। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज शंकरपुर में अपने आवास पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें आज सभी भाजपा नेताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली और होली की बधाइयां दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!