BJP विधायक के घर से 8 करोड़ रुपये कैश मिला, अखिलेश बोले-जनता पूछ रही है इतना तो मिल गया… बाकी किधर गया?

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Mar, 2023 02:10 PM

rs 8 crore cash recovered from bjp mla mla s house

कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर से 8 करोड़ रुपये कैश मिलने के बाद से भाजपा पर विपक्ष हमलावर हैं। वहीं इसे लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनता पूछ रही है इतना तो मिल गया… बाकी किधर...

लखनऊ: कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर से 8 करोड़ रुपये कैश मिलने के बाद से भाजपा पर विपक्ष हमलावर हैं। वहीं इसे लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनता पूछ रही है इतना तो मिल गया… बाकी किधर गया?

PunjabKesari

दरअसल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोकायुक्त की टीम ने बीजेपी विधायक के घर पर  रेड किया। इस दौरान लोकायुक्त ने विधायक के बेटे को 40 लाख की रिश्वत लेते हुए और आठ करोड़ रुपये कैश के साथ गिरफ्तार  कर लिया। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद उत्तर प्रदेश प्रदेश में सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा हैं कि भ्रष्टाचार  के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर री है।  अखिलेश ने कहा कि भाजपा के नेता खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

PunjabKesari

बता दें कि विधायक साबुन और डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनी के चेयरमैन हैं। बताया जा रहा है की ये सारा काला धन रिश्वतखोरी ले कर जमा किया गया है। लोकायुक्त अब विधायक और विधायक के बेटे को पूछताछ के लिए तलब कर रहे हैं। यह संभव है कि अन्य लोगों से अधिक पैसे लिए गए हों। फिलहाल पुलिस ने विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।  मिले कैश के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!