कानपुर: सुहागरात पर सो गई दुल्हन, गुस्साए शौहर ने लात-घूसे और बेल्ट से पीटा

Edited By Imran,Updated: 12 May, 2022 01:18 PM

bride fell asleep on honeymoon husband beat with belt

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां सुहागरात पर दुल्हन के सो जाने से दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसे लात घूसे व बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां सुहागरात पर दुल्हन के सो जाने से दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसे लात घूसे व बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। दुल्हन के पिता की सूचना पर पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। जहां दोनों पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही है। 

मामला जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक गांव की युवती का वहीं के निवासी युवक के साथ सोमवार को निकाह हुआ था। रात आठ बजे दुल्हन की विदाई हुई और वह दूल्हे के घर पहुंच गई। रात में दुल्हन को नींद आ गई। इसी बात से नाराज दूल्हे ने उसे लात घूसे व बेल्ट से बुरी तरह पीट-पीट कर घायल कर दिया। सुबह दुल्हन की सूचना पर उसके पिता ने मंगलपुर थाने में सूचना दी।

इस पर गांव पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। इधर, दुल्हन को उसके परिजन थाने ले आए। थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि शिकायत पर युवक को थाने पर लाया गया था। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!