तेजी वायरल हो रहा 'यूक्रेन और रूस वार' पर BJP MP साक्षी महाराज का बयान, पढ़ें क्या कहा...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Feb, 2022 02:04 PM

bjp mp sakshi maharaj s statement on  ukraine and russia war

यूक्रेन में रूस की ओर से युद्ध को लेकर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने कहा कि आज यूक्रेन की हालत देख समझ में आ गया होगा, दूसरों की मर्दानगी से बाप नहीं बना जाता है। यह बात साक्षी महाराज ने...

उन्नाव: यूक्रेन में रूस की ओर से युद्ध को लेकर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने कहा कि आज यूक्रेन की हालत देख समझ में आ गया होगा, दूसरों की मर्दानगी से बाप नहीं बना जाता है। यह बात साक्षी महाराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखी। उन्होंने 1991 वाले कमजोर रूस की याद दिलाते हुए पुतिन की तारीफ भी की। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति को भी यूक्रेन और रूस की लड़ाई में जोड़ दिया है।

 

उन्होंने लिखा कि ये वही कमजोर रूस है, इसके 1991 में 15 टुकड़े हो गए थे। 2000 के बाद एक मजबूत सरकार पुतिन ने दी है। 22 साल लगे पुतिन को रूस को वही ताकतवर देश बनाने में। अब 30 देश मिलकर भी रूस पर आक्रमण नहीं कर पा रहे हैं। राष्ट्र को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए एक मजबूत सरकार एवं दमदार नेतृत्व करने वाला नेता होना चाहिए। परिवार वाद वंशवाद राष्ट्र के लिए बड़ा खतरा है। 2 साल से मोदीजी जो आत्मनिर्भर बनने को बोल रहे है। आज यूक्रेन की हालत देख के समझ आ गया होगा। बता दें कि साक्षी महाराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!