Edited By Radhika,Updated: 30 May, 2026 01:57 PM

मेरठ से BJP के नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी 28 मई को हुई, जबकि 29 मई को दोनों ने अपना शादी का ऐलान किया। दोनों की शादी हिमाचल के सोलन जिले के...
नेशनल डेस्क: मेरठ से BJP के नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी 28 मई को हुई, जबकि 29 मई को दोनों ने अपना शादी का ऐलान किया। दोनों की शादी हिमाचल के सोलन जिले के खूबसूरत रिसॉर्ट में हुई। इस शादी में केवल उनके करीबी मित्र शामिल हुए।
दोनों का है यह दूसरा विवाह
यह BJP के नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और मोनिका यादव दोनों की ही दूसरी शादी है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने जर्मन में अपना पहला विवाह किया था। इस विवाह से उनकी एक बेटी भी है। जब वे भारत लौटे तो उनका तलाक हो गया। इसी तरह मोनिका यादव का भी पहला विवाह कुछ समय बाद टूट गया था। लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से एक साथ आगे बढ़ने का फैसला किया।