देवरिया में अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, दर्दनाक मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Nov, 2024 02:20 PM

bike riding youth shot dead

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सुरौली थाना क्षेत्र के जड्डू परसिया गांव के निकट 28 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी...

देवरिया (विशाल चौबे): उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सुरौली थाना क्षेत्र के जड्डू परसिया गांव के निकट 28 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

वारदात के बाद फरार हुए आरोपी
जानकारी के मुताबिक, समोगर गांव के रहने वाले नेहाल सिंह पुत्र राजू सिंह गुरुवार को करीब 11:30 बजे बाइक पर सवार होकर पकड़ी बाजार मार्ग पर स्थित जदू परसिया गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच हमलावरों ने नेहाल को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग चुके थे। नेहाल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक दिन पहले हुआ था किसी से विवाद
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले किसी युवक से विवाद हुआ था। घटनास्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि युवक की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम लगाया गया है। फिलहाल अभी कुछ कहना मुश्किल है लेकिन पुरानी रंजिश प्रतीत हो रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।

यह भी पढ़ेंः 15 गोलियां और एक ही परिवार के 5 लोगों का कत्ल, किरायेदारों-रिश्तेदारों और नौकरानी समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
​​​​​​​वाराणसी जिले के भेलूपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस किरायेदारों, रिश्तेदारों और नौकरानी सहित अनेक लोगों से पूछताछ कर रही है। भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। शुक्ला ने बताया कि भेलूपुर क्षेत्र में पिछले मंगलवार की सुबह राजेन्द्र गुप्ता की पत्नी नीतू गुप्ता (45), बेटे नवनेंद्र गुप्ता (25), सुबेंद्र गुप्ता (15) और बेटी गौरंगी गुप्ता (16) की 15 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इसके साथ ही राजेंद्र को घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर गोली मारकर मौत की नींद सुलाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!