राम मंदिर का भूमि पूजन देश के लिए एक परम गौरवशाली क्षण: विहिप

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 02 Aug, 2020 11:43 AM

bhoomi poojan of ram temple is a glorious moment for the country vhp

विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन देश के लिए एक परम गौरवशाली क्षण है और राष्ट्रीय गौरव को कोई

नयी दिल्ली/ अयोध्याः  विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन देश के लिए एक परम गौरवशाली क्षण है और राष्ट्रीय गौरव को कोई धूमिल नहीं कर सकता है।

डॉ जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राष्ट्रीयता का गौरव किसी भी देश के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक तत्व होता है परंतु, विभाजनकारी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण भारत की राष्ट्रीयता की परिभाषा भ्रमित कर दी गई थी। अब राम मंदिर के निर्माण के साथ भारत की राष्ट्रीयता को किसी विदेशी आक्रांता से नहीं जोड़ा जा सकता। '' उन्होंने कहा कि राष्ट्र पुरुषों की प्रेरक गाथाएं ही इसको परिभाषित करती हैं। भगवान राम से बढ़कर राष्ट्रपुरुष कौन हो सकता है?

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास देश को "आत्मग्लानि से आत्मविश्वास की ओर" जाने वाली एक अद्भुत गौरव यात्रा है। जैन ने कहा कि हिन्दू समाज ने 492 वर्ष तक श्री राम जन्मभूमि स्थान पर एक भव्य मंदिर बनाने के लिए निरंतर संघर्ष किए हैं। परंतु छद्म धर्म-निरपेक्षता की विभाजनकारी राजनीति ने देश के स्वाभिमान को कुंठित करने का प्रयास निरंतर किया। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने विभाजन की सभी रेखाओं को समाप्त कर दिया और संपूर्ण देश अब आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर हर क्षेत्र में कल्याणकारी परिवर्तन ला रहा है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!